मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के रीवा रीजन के मुख्य अभियंता आईके त्रिपाठी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे है।
रीवा रीजन के मुख्य अभियंता की सेवानिवृत्ति के पूर्व ही कंपनी प्रबंधन ने रीवा रीजन की मुख्य अभियंता (प्रवर्तन) श्रीमति प्रभा पाण्डेय को रीवा रीजन का मुख्य अभियंता पदस्थ किया है।
वहीं सागर रीजन के मुख्य अभियंता (प्रवर्तन) पीके क्षत्रिय को मुख्य अभियंता (प्रवर्तन) रीवा के पद पर स्थानांतरित किया है।










