Tuesday, October 6, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी में स्वच्छता अभियान, ‘एक दिन, एक घंटा, एक...

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी में स्वच्छता अभियान, ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान

जबलपुर, । राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के अंतर्गत एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा बुधवार को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कंपनी के मुख्यालय परिसर स्थित हॉस्टल बिल्डिंग के निकट आयोजित कार्यक्रम में अभियंताओं और कार्मिकों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन एवं प्रशासन फिरोज कुमार मेश्राम, मुख्य महाप्रबंधक प्रवीण कुमार जैन, अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक अनुराग नायक, प्रशासन महाप्रबंधक नितिन खत्री, चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुनील कुमार वर्मा, केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के सचिव खेल महेश चंद बलोदी, अधीक्षण अभियंता सिविल मिलिन्द चौधरी सहित बड़ी संख्या में अभियंताओं एवं पुरूष व महिला कार्मिकों ने श्रमदान में सहभागिता की।
स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है-इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन एवं प्रशासन फिरोज कुमार मेश्राम ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हमारी कार्यसंस्कृति का हिस्सा होना चाहिए। ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ जैसे सामूहिक अभियान लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ सहभागिता की भावना को भी मजबूत करते हैं।
सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण-कार्यक्रम में स्वच्छता कार्य से जुड़े सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई। पावर मैनेजमेंट कंपनी के चिकित्सालय के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुनील कुमार वर्मा, डॉ. पंकज वर्मा एवं अस्पताल के अन्य कार्मिकों द्वारा सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श देते हुए कार्य के दौरान स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी।
सफाई मित्रों को भेंट किए गए ग्लव्स-पावर मैनेजमेंट कंपनी प्रबंधन द्वारा सफाई मित्रों को ग्लव्स (दस्ताने) सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा सामग्री भी भेंट की गई। इस पहल के माध्यम से स्वच्छता कार्य में लगे कार्मिकों की सुरक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।
स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामूहिक सहभागिता का संदेश-कार्यक्रम के दौरान अभ‍ियंताओं एवं कार्मिकों ने परिसर के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई की तथा स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के माध्यम से एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामूहिक सहभागिता को अपनी कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
Related Articles

Latest News