Homeमध्य प्रदेशजल संरक्षण को जन आंदोलन बनाएं, हर बूंद बचाने का संकल्प लें...

जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाएं, हर बूंद बचाने का संकल्प लें : CM DR. YADAV

CM DR. YADAV : इंदौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्राचीन अहिल्या कुंड के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल केवल एक प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का मूल आधार है, इसलिए इसकी हर बूंद बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जल संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास समय की सबसे बड़ी जरूरत है। यदि अभी से जल बचाने के प्रति जागरूकता नहीं दिखाई गई, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वर्षा जल संचयन, तालाबों के संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन जैसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं, ताकि भविष्य सुरक्षित और समृद्ध बनाया जा सके।

जल की अहमियत को बहुत ही सरलता से समझाया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत कबीरदास एवं संत रहीम के दोहों का उल्लेख करते हुए जल की महत्ता को सरल एवं प्रेरणादायी ढंग से समझाया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में जल को जीवन, संवेदना और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। उन्होंने ग्रामीणों से वर्षा जल संरक्षण, तालाबों और कुंडों के संरक्षण तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य शासन जल संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और जल गंगा संवर्धन अभियान से पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनसहभागिता से ही जल संरक्षण के प्रयास सफल होंगे और आने वाले समय में प्रदेश जल समृद्धि की दिशा में नई पहचान बनाएगा।

निरीक्षण के दौरान कई मंत्री एंव अधिकारी मौजूद रहे –

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद  शंकर लालवानी, विधायक  गोलू शुक्ला,  गौरव रणदिवे, श्रवण सिंह चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। साथ ही पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, आईजी अनुराग, कलेक्टर शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, डीआईजी  मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेंद्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Latest News