Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशबरगी व्यपवर्तन परियोजना की उप मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, भूमि-अधिग्रहण की कार्यवाही...

बरगी व्यपवर्तन परियोजना की उप मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, भूमि-अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने निर्देशित किया है कि बरगी परियोजना का पानी सतना में आगामी रबी सीजन के पहले पहुँचना सुनिश्चित किया जाएं। सभी राजस्व अधिकारी भू-अर्जन एवं मुआवज़ा वितरण की कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में संभागीय बैठक में दिये गये निर्देश का पालन सुनिश्चित करें। सभी संबंधित अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारियों को तय सीमा में पूर्ण करने हेतु नियमित समीक्षा करें। उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न ज़िलों के लंबित अधिग्रहण मामलों की जिलेवार समीक्षा की और प्रगति की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिये।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बुधवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से बरगी व्यपवर्तन परियोजना (Bargi Diversion Project) की प्रगति की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने एनवीडीए के अधिकारियों से कार्य की भौतिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने परियोजना अन्तर्गत टनल निर्माण कार्य, नहर की वितरक शाखाओं की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में वीसी के माध्यम से कटनी, मैहर, सतना और पन्ना के कलेक्टर, मंत्रालय से ईएनसी एनवीडीए प्रमोद कुमार शर्मा सहित विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

Related Articles

Latest News