Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली लाइन कर्मियों एवं परीक्षण सहायकों को दिया गया आपदा प्रबंधन एवं...

बिजली लाइन कर्मियों एवं परीक्षण सहायकों को दिया गया आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा प्रशिक्षण

मध्‍य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के केंद्रीय प्रशिक्षण संस्‍थान, जबलपुर में आरडीएसएस योजना के अंतर्गत ”आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा” विषय पर कंपनी में कार्यरत लाइन कर्मियों एवं परीक्षण सहायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 10 मार्च से 12 मार्च 2025 तक आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के समापन पर एसके गिरिया अति. मुख्‍य महाप्रबंधक (प्रशिक्षण) द्वारा सभी प्रतिभागि‍यों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। प्रशिक्षण के दौरान दिया गया तकनी‍की ज्ञान समस्‍त लाइन कर्मियों को अपने कार्य को सशक्‍त बनाने की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम साबित होगा।

उल्‍लेखनीय है कि केंद्रीय प्रशिक्षण संस्‍थान, जबलपुर द्वारा आरडीएसएस योजनातंर्गत मध्‍य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर के 460 लाइन कर्मियों का प्रशिक्षण जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा एवं सिवनी में पूर्ण हो चुका है।

साथ ही केद्रींय प्रशिक्षण संस्‍थान, जबलपुर द्वारा अजमेर विद्युत वितरण निगम के 400 कर्मियों को भी राजस्‍थान जाकर वहां प्रशिक्षण प्रदान करना है, जाे कि माह अप्रैल 2025 से प्रारंभ हो रहा है।

Related Articles

Latest News