जबलपुर में लगातार बारिश हो रही है, साथ ही मौसम विभाग द्वारा आगामी 48 घण्टे के दौरान भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
जबलपुर जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुये कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आदेश जारी कर 7 और 8 जुलाई को जिले की सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिये अवकाश घोषित किया है।
जबलपुर कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश शासकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं नवोदय विद्यालयों पर भी लागू होगा।











