Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी के राज्यपाल से मिले निर्वाचन आयोग के पदाधिकारी, सौंपी नवनिर्वाचित विधायकों...

एमपी के राज्यपाल से मिले निर्वाचन आयोग के पदाधिकारी, सौंपी नवनिर्वाचित विधायकों की सूची

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन और भारत निर्वाचन आयोग के सचिव अमित कुमार ने राजभवन में आज भेंट की। 

राज्यपाल मंगुभाई पटेल को अधिकारी द्वय द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के नवनिर्वाचित विधायकों की अधिसूचना सौपी गई।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल का आयोग के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। मंगुभाई पटेल को आयोग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डीपी आहूजा, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल, भारत निर्वाचन आयोग के अवर सचिव प्रफुल्ल अवस्थी, अधिकारी और पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Related Articles

Latest News