मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर में सीएम हेल्पलाइन 181 की शिकायतों का निराकरण गंभीरता के साथ किया जा रहा है।
कंपनी क्षेत्र के शाजापुर जिले में मार्च महीने में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के श्रेष्ठ समाधान के लिये कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने पनवाड़ी वितरण केंद्र प्रभारी रविराज दहीवाले एवं बेरछा वितरण केंद्र प्रभारी अखिल कुमार मंडल को प्रमाण पत्र भेंटकर पुरस्कृत किया।
इस उपलब्धि पर उज्जैन के मुख्य अभियंता बीएल चौहान, शाजापुर के अधीक्षण अभियंता एसएन वर्मा ने बधाई दी व अन्य कार्मिकों से भी इस दिशा में श्रेष्ठतम कार्य करने का आह्वान किया हैं।











