Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कार्मिकों एवं उनके परिजनों ने शपथ लेकर स्वेच्छा से लिया पौधरोपण...

बिजली कार्मिकों एवं उनके परिजनों ने शपथ लेकर स्वेच्छा से लिया पौधरोपण एवं देखरेख का जिम्मा

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार और ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों में  पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान के तहत मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के विभिन्न सब-स्टेशनों और रहवासी कालोनियों में वृहद पौधरोपण का पहला चरण हुआ।

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्यालय जबलपुर सहित प्रदेश के विभिन्न सब-स्टेशनों में 2000 पौधों के रोपण लक्ष्य के मुकाबले 3261 पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण को लेकर एमपी ट्रांसको  के कार्मिकों के अलावा उनके परिजनों में भी गज़ब का उत्साह रहा, जिन्होंने एमपी ट्रांसको की रहवासी कालोनियों में बढ़ चढ़कर पौधारोपण किया। इन पौधों में  आक्सीजन उत्सर्जित करने वाले वृक्षों के अलावा फलदार और छायादार पौधों की विभिन्न प्रजाति शामिल हैं। पौधरोपण करने वाले कार्मिकों और परिजनों ने शपथ लेकर स्वेच्छा से इन पौधों की देखरेख का जिम्मा भी लिया।

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में मुख्यालय जबलपुर सहित प्रदेश के 42 ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस कार्यालयों, 416 अति उच्च दाब सब स्टेशनों  सहित  एम पी ट्रांसको के सभी कार्यालयों के प्रांगणों  तथा रहवासी कालोनियों में पौधरोपण का अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आउटसोर्स कर्मी सहित प्रत्येक कार्मिकों एवं उनके परिजनों के द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है।

Related Articles

Latest News