Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेश'एम्प्लॉई ऑफ द मंथ' पुरस्कार: सबसे ज्यादा बिजली आउटसोर्स कर्मी हुए सम्मानित

‘एम्प्लॉई ऑफ द मंथ’ पुरस्कार: सबसे ज्यादा बिजली आउटसोर्स कर्मी हुए सम्मानित

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने कार्मिकों की कार्यक्षमता और प्रोत्‍साहित करने के उद्देश्य और उनके उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के लिए एक नई पहल की शुरुआत करते हुए प्रत्‍येक माह एम्प्लॉई ऑफ द मंथ पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। जिन कार्मिकों को अगस्‍त माह के लिए एम्प्लॉई ऑफ द मंथ पुरस्कार दिया गया है, उनमें जीरापुर संभाग से लाइन अटैंडेंट (आउटसोर्स) दिनेश सेन, (संविदा) लाइन अटैंडेंट श्‍यामसुंदर दांगीलाइन अटैंडेंड कुशाल डांगी शामिल हैं।

इसी तरह नर्मदापुरम वृत्‍त के अंतर्गत पिपरिया संचा/संधारण केंद्र से लाइन अटेंडेंट (आउटसोर्स) महेंद्र सिंह पटेल, लाइन अटेंडेंट (आउटसोर्स) महेंद्र राजपूत, लाइन अटेंडेंट (संविदा) विश्वनाथ घोटे शामिल हैं। संचा/संधारण केंद्र इटारसी से लाइन अटेंडेंट (आउटसोर्स) आयुष चौरे, लाइन अटेंडेंट (आउटसोर्स) अर्जुन भल्लावी तथा लाइन अटेंडेंट (आउटसोर्स) राहुल चौरे शामिल हैं।

एम्प्लॉई ऑफ द मंथ पुरस्कार से भोपाल संभाग से लाइन हेल्पर केशव, लाइन हेल्‍पर रंजन तथा लाइनमैन हिरदेश गौर को पुरस्कृत किया गया। रायसेन संभाग से लाइन परिचारक (संविदा) राजा भैया रजक, विद्युत सहायक (आउटसोर्स) नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा तथा लाइन परिचारक (आउटसोर्स) शुभम सेन को पुरष्कृत किया गया। अब्दुल्लागंज संभाग से लाइन परिचारक (संविदा) श्याम सुंदर सिंह, लाइन परिचारक (संविदा) शाहनवाज अकबर तथा लाइन हेल्पर (आउटसोर्स) कमल सिंह मराठा को पुरस्कृत किया गया। बरेली संभाग से लाइन परिचारक (आउटसोर्स) कृष्णा पटवा, विद्युत सहायक राहुल ठाकुर तथा लाइन परिचारक (संविदा) हेमराज कीर को पुरस्कृत किया गया।

भैरूंदा संभाग से लाइनमैन सुमेरलाइनमैन मनोज ठाकुर तथा लाइनमैन सुनील को पुरस्‍कृत किया गया जबकि बुदनी संभाग से लाइनमैन जगदीश गौरलाइनमैन (आउटसोर्स) मुकेश सोनी तथा लाइनमैन (आउटसोर्स) आशीष कुमार को पुरस्‍कृत किया गया है।संचा/संधारण संभाग मंडीदीप से वरिष्‍ठ लाइन परिचारक रामनारायण ढोके को पुरस्‍कृत किया गया है। एम्प्लॉई ऑफ द मंथ पुरस्कार योजना में कंपनी के सभी नियमितसंविदा और बाह्यस्‍त्रोत कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने सभी पुरस्‍कृत कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा है कि इस पुरस्कार का उद्देश्य उपभोक्‍ताओं को संतुष्टि के साथ त्‍वरित और बेहतर सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पहचान दिलाना और अन्‍य कार्मिकों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। इस पुरस्कार के लिए कर्मचारियों का चयन कंपनी मुख्‍यालय द्वारा कंपनी कार्यों के अनुसार निर्धारित पॉंच मापदंडों के आधार पर किया जा रहा है।, एम्प्लॉई ऑफ द मंथ के लिए चयनित कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर उनका नाम और फोटो भी संभागीय कार्यालयों के साथ-साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किया जा रहा है ।

कंपनी ने बताया है कि यह योजना अगस्‍त 2025 से मार्च 2026 तक लागू की गई है। कंपनी का मानना है कि यह पहल कर्मचारियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगी और कंपनी के समग्र प्रदर्शन को बेहतर बनाने में सहायक होगी।

Related Articles

Latest News