Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशऊर्जा मंत्री की घोषणा- उच्च दाब लाइनों के संधारण में कार्य करने...

ऊर्जा मंत्री की घोषणा- उच्च दाब लाइनों के संधारण में कार्य करने वाले कार्मिकों का भत्ता हुआ दोगुना

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश ट्रांसमिशन कम्पनी में अति उच्च दाब उप केन्द्रों एवं लाइनों का हॉट लाइन पद्धति से बिना शटडाउन लिये संधारण कार्य करने वाले कार्मिकों का विशेष भत्ता दोगुना कर दिया गया है।

उच्च दाब लाइनों के संधारण में कार्य करने वाले कार्मिकों को पहले जहाँ प्रति कार्य 3 रुपये से 60 रुपये मिलता था, अब 6 रुपये से 80 रुपये तक प्रति कार्य मिलेगा। 

उल्लेखनीय है कि हॉट लाइन पद्धति के माध्यम से बिना शटडाउन लाइनों का संधारण कार्य करने के लिये कार्मिक की सहमति आवश्यक है।

साथ ही कम्पनी द्वारा उसे बैंगलुरु के केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण से  प्रशिक्षण दिलवाने के बाद ही वह कार्य के लिये पात्र होता है। कार्य अत्यंत जोखिम भरा होने के कारण कार्मिक को यह भत्ता दिया जाता है।

Related Articles

Latest News