Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर के जिला न्यायालय परिसर में धमाका, मची चीख पुकार, अफरातफरी

जबलपुर के जिला न्यायालय परिसर में धमाका, मची चीख पुकार, अफरातफरी

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित जिला न्यायालय परिसर में आज उस वक्त भगदड़ व अफरातफरी मच गई। जब कोर्ट नम्बर दो में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कक्ष के सामने जोरदार धमाका हुआ। घटना के वक्त मौजूद अधिवक्ताओं व अन्य लोगों की माने तो न्यायालय परिसर के अंदर बम जैसी कोई चीज फटी है। इस घटना से न्यायालय परिसर में हड़कम्प मच गया था। खबर मिलते ही पुलिस व सुरक्षा अधिकारी पहुंच गए थे।

बताया गया है कि आज दोपहर के वक्त न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से लेकर अन्य लोगों की आवाजाही लगी रही, इस दौरान न्यायाधीश महोदय के कक्ष के बाहर बम जैसी कोई चीज फटने से अफरातफरी मच गई। जिससे कुछ वक्त के लिए न्यायालय परिसर में लोगों में दहशत व्याप्त रही। देखते ही अधिवक्ता, कर्मचारियों सहित अन्य लोग बाहर निकल आए, वहीं बम फटने की आवाज सुनकर अन्य कक्षों में उपस्थित वकील, कर्मचारी सहित अन्य लोगों भी घबरा कर बाहर आ गए।

इस घटना ने एक बार फिर कोर्ट की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है। क्योकि कोर्ट परिसर एक संवेदनशील स्थान माना जाता है। यहां पर इस तरह की घटना चर्चा का विषय बन गई है। घटना के बाद पुलिस अधिकारी बल सहित मौके पर पहुंच गए थे। वहीं कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे है, ताकि इस तरह की हरकत करने वाले तत्व को पकड़ा जा सके।

Related Articles

Latest News