Homeमध्य प्रदेशपिता-पुत्र की आत्महत्या, संदिग्ध हालात में मिली दोनों की लाश,

पिता-पुत्र की आत्महत्या, संदिग्ध हालात में मिली दोनों की लाश,

कटनी। एमपी के कटनी स्थित संजय नगर में आज शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कमरे में पिता-पुत्र की संदिग्ध हालात में लाश मिली। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।

दोनों के द्वारा जहर खाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मऊ निवासी विजय कुमार राय डीएबी से शिक्षक के पद से रिटायर हुए है। वहीं उनका बेआ आंनद कुमार शहर के एसीसी फैक्टरी में कार्यरत रहा।

दोनों संजय नगर में निवासरत रहे। आज सुबह से ही विजय कुमार व उनका बेटा घर से बाहर नहीं निकले, शाम तक कोई हलचल न होने से पड़ोसियों को संदेह हुआ। जिसपर पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो पिता-पुत्र कमरे के अंदर मृत हालत में मिले।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर कमरे को सील कर दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला जहरीले पदार्थ का सेवन करने से हुई मृत्यु का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Related Articles

Latest News