Thursday, April 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशअवैध परिवहन कार्रवाई के दौरान फॉरेस्ट गार्ड को ट्रैक्टर से कुचला, मौत

अवैध परिवहन कार्रवाई के दौरान फॉरेस्ट गार्ड को ट्रैक्टर से कुचला, मौत

मुरैना. एमपी के मुरैना में में अवैध परिवहन कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर दिया। इस हमले में बदमाशों ने फॉरेस्ट गार्ड हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर से कुचल दिया जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पूरा मामला वारदात दिमनी थाना क्षेत्र में रानपुर गांव चौराहे के पास का बताया जा रहा है। घटना बुधवार 8 अप्रैल सुबह करीब 6 बजे की है। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ और डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल मौके पर पहुंचे हैं। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है। तो वहीं ड्रायवर के शव को मुरैना जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक अवैध रेत परिवहन की सूचना पर वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम कार्रवाई करने गई थी। तभी ड्राइवर विनोद कोरी ने अवैध खनन के रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर भागने की कोशिश की इसी दौरान फॉरेस्ट गार्ड हरकेश गुर्जर उसे रोकने के लिए जैसे ही आगे बढ़े, विनोद ने उनको कुचल दिया।

जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एडिशनल एसपी के अनुसार इस मामले में दिमनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले में निगरागी के लिए इलाके में एक्ट्रा फोर्स भेजी गई है।

Related Articles

Latest News