Homeमध्य प्रदेशमहिला आइएएस अधिकारी के फार्म में चल रहा था जुआंफड़, 18 जुआंड़ी...

महिला आइएएस अधिकारी के फार्म में चल रहा था जुआंफड़, 18 जुआंड़ी गिरफ्तार

महू। एमपी के महू में अवलीपुरा मानपुर स्थित एक फार्म हाउस में चल रहे जुआंफड़ पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में भगदड़ व अफरातफरी मच गई। पुलिस ने फार्म हाउस में चल रहे जुआंफड़ से 18 जुआंडिय़ों को गिरफ्तार कर 13 लाख रुपए बरामद किए है। उक्त फार्म हाउस आईएएस अधिकारी वंदना वैद्य व उनके पति अमरीश वैद्य के नाम पर है। दम्पति जबलपुर में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ रह चुके है। वंदना वैद्य वर्तमान में वित्त विकास निगम इंदौर की प्रबंध संचालक हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम अवलीपुरा स्थित कोठी निवास फार्म हाउस में बड़े पैमाने पर जुआं फड़ संचालित हो रहा है। जिसपर पुलिस नकी टीम ने मौके पर दबिश दी तो फार्म हाउस का मुख्य गेट बाहर से बंद था, लेकिन अंदर से लोगों की आवाजें सुनाई दे रही थीं। इसके बाद पुलिस ने फार्म हाउस के पीछे की ओर से अंदर प्रवेश किया। वहां बरामदे में रोशनी के बीच कुछ लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते हुए मिले।

पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में भगदड़ व अफरातफरी मच गई। जिसमें 5 जुआंड़ी भागने में सफल रहे, वहीं 18 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से पुलिस ने 13 लाख 67 हजार 971 रुपए नकदए 52 ताश के पत्ते, 30 मोबाइल फोन, 10 नई ताश की गड्डियां और दो कारें जब्त की हैं। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 28 लाख 67 हजार 971 रुपए बताई जा रही है। खबर है कि जिस आईएएस वंदना वैद्य व उनके पति अमरीश वैद्य के नाम पर फार्म है, वे पूर्व में जबलपुर में पदस्थ रह चुके है। फार्म हाउस में जुआं फड़ पकडऩा जाना शहर में भी अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Latest News