Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशगैंगरेप के आरोपी आयुब कुरैशी का अवैध निर्माण जमींदोज, नाबालिगा के साथ...

गैंगरेप के आरोपी आयुब कुरैशी का अवैध निर्माण जमींदोज, नाबालिगा के साथ रेप का आरोप,

बालाघाट। बालाघाट के लालबर्रा क्षेत्र के अमोली गांव में प्रशासन ने गैंगरेप के आरोपी आयुब कुरैशी के अवैध अतिक्रमण को जमींदोज कर दिया गया। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने आरोपी के सरकारी जमीन पर किए गए पक्के निर्माण और कब्जे को ढहा दिया।

यह कार्रवाई अक्टूबर के अंत में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई गैंगरेप की वारदात के बाद की गई है। लालबर्रा क्षेत्र में मेला देखने आई नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना ने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया था।

घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने दो बालिग और दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें आयुब कुरैशी भी शामिल था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा था और वे लगातार आरोपियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे।

सार्वजनिक मांग और पुलिस की जांच के बाद प्रशासन ने आरोपी के घर और जमीन के दस्तावेजों की पड़ताल की। जांच में सामने आया कि अमोली गांव में आयुब और उसके परिवार (नूरकलाम, मोहम्मद आरीफा, अलीम) ने करीब 75 वर्गमीटर सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था।

इसमें से 8 वर्गमीटर हिस्से पर बिना छत का पक्का निर्माण भी किया गया था। जिला प्रशासन की टीम ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। आरोपी आयुब फिलहाल जेल में बंद है, और प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी अपराधियों द्वारा किए गए अवैध कब्जों पर इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Latest News