Friday, September 11, 2026
Homeमध्य प्रदेशराज्यपाल मंगुभाई पटेल ने PM MODI को श्रीलंका से लाई हुई भगवान...

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने PM MODI को श्रीलंका से लाई हुई भगवान बुद्ध की प्रतिमा की भेंट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रधानमंत्री के संसद भवन के कार्यालय में बुधवार को शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री मोदी को उन्होंने स्मृति स्वरूप श्रीलंका से लाई हुई भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।  

प्रधानमंत्री मोदी को राज्यपाल पटेल ने भारतीय प्रतिनिधि मण्डल के साथ श्रीलंका से पवित्र बौद्ध अवशेषों को भारत वापस लाने की अपनी यात्रा के संबंध में जानकारी दी।

प्रधानमंत्री को यात्रा के विवरण पर आधारित पुस्तक “बुद्ध धरोहर की सांस्कृतिक यात्रा भारत से श्रीलंका” भेंट की। प्रधानमंत्री  मोदी को उन्होंने राज्य की प्रगति से अवगत कराया तथा विकास के विभिन्न आयामों पर चर्चा की।

Related Articles

Latest News