Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में भीषण सड़क हादसा: वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत,...

एमपी में भीषण सड़क हादसा: वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत, 20 घायल

डिंडौरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के डिंडौरी में बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हो गए। घायलों को शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। डिंडौरी कलेक्टर और एसपी मौके पर हैं। कलेक्टर विकास मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है।

यह हादसा शाहपुरा थाना की बिछिया पुलिस चौकी अंर्तगत बड़झर घाट में बुधवार देर रात हुआ। बताया गया है कि एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी पीड़ित अमाही देवरी गांव के रहने वाले हैं। यह लोग किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने मसूरघुघरी थाना इलाके के निवास क्षेत्र में गए थे। देर रात वापस लौटते समय पिकअप गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। इस वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खेत में पलट गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके को डिंडौरी भेजा है।

Related Articles

Latest News