जबलपुर। एमपी के जबलपुर जिले के मझौली की रहने वाली एक महिला के पति ने सुनार के साथ मिलकर 32 तोला सोना हड़प लिया। सोना वापस नहीं मिलने से परेशान महिला ने यह मामला पुलिस को सौंपा है। पुलिस मामला दर्ज करके विवेचना कर रही है।
मझौली पुलिस ने बताया कि रामनगर निवासी रेखा राय वर्तमान पता धनी की कुटिया अधारताल ने लिखित शिकायत की है कि उसके घर की आर्थिक परिस्थितियों के कारण वह एवं उसके पति शशिकांत साहू ने प्रहलाद सोनी के यहां वर्ष 2023 में आर्थिक तंगी के कारण 32 तोला सोने के जेवर के एवज में पैसे लिये थे। वर्ष 2025 में 7 लाख 24 हजार रूपये की राशि वापस करने प्रहलाद सोनी के घर गई।
प्रहलाद सोनी ने बताया कि शशिकांत साहू आपके सभी जेवर ले गये हैं। शशिकांत साहू से पूछी तो बताया कि उसने प्रहलाद सोनी से जेवर नहीं लिया है। बाद में 1 लाख रूपये उसने लिया था, इसके बाद वह प्रहलाद सोनी के पास कई बार जेवर लेने गई। उसके पति ने प्रहलाद सोनी का सहयोग कर दोनों ने उसके सोने के जेवर को हड़प लिये।
जेवर मांगने पर दोनों जान से मारने की धमकी देते हैं। लिखित शिकायत जांच दौरान रेखा राय, शशिकांत साहू, प्रहलाद सोनी के कथन लेख किये गये। रेखा राय द्वारा दस्तावेज नोटरी शपथ पत्र की छायाप्रति पेश की गई। कथन एवं दस्तावेज के अवलोकन पर आरोपी शशिकांत साहू एवं प्रहलाद सोनी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।











