Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर के उमाघाट पर मां नर्मदा सफाई मंडल के सदस्यों को भेंट...

जबलपुर के उमाघाट पर मां नर्मदा सफाई मंडल के सदस्यों को भेंट की गई प्रतिमा और चुनरी

जबलपुर के गोरीघाट उमा घाट में चल रही महाआरती में महाआरती समिति के अध्यक्ष पंडित मनीष दुबे द्वारा नर्मदा सफाई मंडल के सुनील, मोनिका, अटल उपाध्याय, सुमन, नरेंद्र ,मनीषा उपाध्याय को मां नर्मदा की प्रतिमा और चुनरी भेंट की। साथ ही शादी की वर्ष गांठ पर मां नर्मदा के तट पर गंदगी ना फैलाने की भक्तों को शपथ दिलाई गई।

इस अवसर नर्मदा परिक्रमा वासियों, नर्मदा भक्तों को भंडारा में भोजन प्रसाद वितरित किया गया। नर्मदा सफाई मंडल के अटल उपाध्याय, राकेश, विनोद, सतीश,कमल, संदीप, अभय उपाध्याय ने मां नर्मदा के तट में गंदगी को रोकने वालों को सम्मानित करने की पहल का स्वागत किया है। साथ ही मां नर्मदा के तट पर भांग की गोली, नशीले गुटके बेचे जाने पर आक्रोश प्रदर्शित किया।

अवैध कब्जा करने के कारण तट पर आने वाले भक्तों को आवागमन के दौरान भारी परेशानियां हो रही हैं, जिस पर नर्मदा सफाई मंडल के योगेंद्र दुबे, राम दुबे, अटल उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, अभय उपाध्याय, संदीप सोनी, अनिल चौकसे, नरेंद्र उपाध्याय, विश्वदीप पटेरिया, संतोष मिश्रा ने तत्काल मां नर्मदा के तट पर फैले अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।

Related Articles

Latest News