Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमार्च का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो एसई होंगे जिम्मेदार, राजस्व संग्रहण...

मार्च का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो एसई होंगे जिम्मेदार, राजस्व संग्रहण के लिए सीई भी रहें सक्रिय: एमडी

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने कहा कि मार्च हमारी वित्तीय परीक्षा का माह हैं। मार्च के लक्ष्य़ को प्राप्त करने के लिए आउटसोर्स कर्मचारी, लाइनमैन, जेई, एई, डीई सतत कार्य करें, स्टॉफ की मदद के लिए एसई और सीई भी सक्रिय रहें।

प्रबंध निदेशक ने कहा कि बड़े अफसर जिले के कार्यालयों एवं जन प्रतिनिधियों से भी बिजली बिल समय पर जमा करने के लिए अनुरोध करें। अनूप कुमार सिंह गुरुवार को मुख्यालय सभागार में कंपनी क्षेत्र के 80 इंजीनियरों के बैठक ले रहे थे।

एमडी ने कहा कि बकाया राशि चाहे, किसानों से हो या घरेलू उपभोक्ताओं से गैर घरेलू, औद्योगिक या उच्च दाब उपभोक्ताओं से, सभी तरह की वसूली मार्च के अगले 20 दिनों में होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बकाया राशि अगले माह बढ़ी तो एसई जिम्मेदार होंगे, अतः एसई अपने सर्किल, जिले में समय पर राजस्व संग्रहण के लिए अब मार्च के शेष दिनों में दैनिक समीक्षा करें।

बैठक में पीएम सूर्यघर योजना, आरडीएसएस, मैंटेनेंस, स्मार्ट मीटर, मीटर टेस्टिंग, विजिलेंस, स्टोर शाखाओं के कामकाज की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि आरडीएसएस के मार्च अंत तक 10 और ग्रिड चार्ज हो जाएंगे, इनसे बिजली आपूर्ति प्रारंभ हो जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, निदेशक तकनीकी सचिन तालेवार, कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता, मुख्य अभियंता रवि मिश्रा, एसएल करवाड़िया, एसआर बमनके, बीएल चौहान, इंदौर शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा, इंदौर ग्रामीण अधीक्षण यंत्री डॉ. डीएन शर्मा ने भी विचार रखें।

Related Articles

Latest News