Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशसिंगरौली में लोकायुक्त ने पटवारी को 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा,...

सिंगरौली में लोकायुक्त ने पटवारी को 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा, जमीन के बंटवारे के एवज में मांगा था रुपये

सिंगरौली/रीवा. मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रीवा लोकायुक्त टीम ने चुरकी हल्का क्षेत्र के पटवारी अम्ब्रीश कुमार वैश्य को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

शिकायतकर्ता महेंद्र प्रसाद ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पटवारी उनकी जमीन के बंटवारे और नक्शा तरमीम के लिए कुल 30 हजार रुपए रिश्वत मांग रहे थे।

रंगे हाथों किया गिरफ्तार

शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

जैसे ही पटवारी ने पहली किस्त के तौर पर 10 हजार रुपए स्वीकार किए, उन्हें मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। रीवा लोकायुक्त थाना प्रभारी संदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Latest News