Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशइंदौर-उज्जैन हाईवे 988 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा सिक्स लेन: पीडब्ल्यूडी...

इंदौर-उज्जैन हाईवे 988 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा सिक्स लेन: पीडब्ल्यूडी मंत्री

भोपाल (हि.स.)। सिंहस्थ-2028 के आयोजन एवं इंदौर उज्जैन हाईवे पर बढ़ते हुए ट्रैफिक दबाब को देखते हुए इंदौर-उज्जैन हाईवे को सिक्स लेन मार्ग बनाने की लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण गुरुवार को मंत्रालय में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

मंत्री राकेश सिंह ने इंदौर-उज्जैन हाईवे को सिक्स लेन करने के संबंध में समस्त तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की कार्य योजना की वित्तीय स्वीकृति के पश्चात कैबिनेट में रखने सभी तैयारी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव डीपी आहूजा, सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक अविनाश लवानिया और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

प्रस्तावित कार्ययोजना अंतर्गत लोक निर्माण विभाग स्टेट हाईवे 59 इंदौर-उज्जैन को सिक्स लेन किया जाएगा। यह इंदौर के अरबिंदो मेडिकल कॉलेज गेट से उज्जैन के हरिफाटक चौराहे तक लगभग 48 किमी लंबाई का रहेगा इसमें सर्विस रोड, दो बड़े पुल सहित उज्जैन शहर में फ्लाइओवर भी बनाये जायेंगे।

प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस कार्य में 988 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बैठक में बताया गया कि वित्तीय स्वीकृति के पश्चात कार्य योजना स्वीकृति के लिये कैबिनेट में रखी जायेगी।

Related Articles

Latest News