Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर: चाकू से गोदकर चाइनीस फूड संचालक की निर्मम हत्या

जबलपुर: चाकू से गोदकर चाइनीस फूड संचालक की निर्मम हत्या

जबलपुर,(हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में गढ़ा थाना अंतर्गत शक्ति नगर इलाके में बीती देर रात करीब एक बजे दुकान बंद कर रहे चाइनीस फूड दुकान का संचालन करने वाले 40 वर्षीय मोनू चक्रवर्ती की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई।

मोनू पर बाइक सवार चार बदमाशों ने आकर ताबड़तोड़ प्रहार तब तक किए जब तक कि उसने दम नहीं ताेड़ दिया। इंद्रा नगर निवासी मोनू चक्रवर्ती शक्ति नगर चौपाटी पर चाइनीज फूड का ठेला लगाता था।

पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में कई टीमें भी भेजी गई है। दुकान बंद करते समय अमन चक्रवर्ती अपने साथियों रोहित झारिया,ताशू यादव और नंदू तिवारी के साथ बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचा। चारों ने मोनू से विवाद करते हुए गाली-गलौज की और चाकू निकालकर हमला शुरू कर दिया।

घटना के दौरान मोनू का नौकर मौजूद था लेकिन वह कथित तौर पर डरकर छिप गया था। सूचना के बाद मोनू के परिजनों के अलावा क्षेत्र में काफी जमावड़ा लग गया था।

वारदात को अंजाम देकर चारों बदमाश बाइक से फरार हो गए। घटना से पांच दिन पहले आरोपी अमन चक्रवर्ती का मोनू से झगड़ा हुआ था। उसी दौरान अमन ने दुकान में तोड़फोड़ भी की थी। प्राथमिक पूछताछ में यही बात सामने आई है। पुलिस आरोपियों की लगातार तलाश कर रही है।

Related Articles

Latest News