Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशशासकीय स्कूल की शिक्षिका को चांटा मारने वाले प्राचार्य को जबलपुर संभागायुक्त...

शासकीय स्कूल की शिक्षिका को चांटा मारने वाले प्राचार्य को जबलपुर संभागायुक्त ने किया निलंबित

शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय खैररांझी के प्राचार्य पृथ्वीपाल सिंह ठाकुर को विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती निधि जैन के साथ अपमानजनक व्‍यवहार करने पर जबलपुर संभाग के कमिश्‍नर अभय वर्मा ने कलेक्टर सिवनी के प्रतिवेदन पर तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन आदेश में कहा गया है कि विद्यालय के प्राचार्य पृथ्वीपाल सिंह ठाकुर द्वारा 28 मार्च को वार्षिक परीक्षाफल पर चर्चा के दौरान विद्यालय की उच्च माध्यमिक शिक्षिका श्रीमती निधि जैन को सिर पर चांटा मारा था। जो कि एक महिला के लिए अपमानजनक घटना है।

इस घटना के उपरांत श्रीमती निधि जैन द्वारा पुलिस थाना केवलारी में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी द्वारा भी जांच दल गठन कर जांच कराई गई। जांच में शिकायत सत्य पाई गई।

संभागीय कमिश्‍नर अभय वर्मा ने प्राचार्य पृथ्वीपाल सिंह ठाकुर के इस कृत्य को कदाचरण मानते हुये उसे मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम-1966 के नियम-9 के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, सिवनी नियत किया गया है।

Related Articles

Latest News