Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर: रेलवे स्टेशन पर गुंडागर्दी, हफ्ता वसूली करने वाले बदमाश को GRP...

जबलपुर: रेलवे स्टेशन पर गुंडागर्दी, हफ्ता वसूली करने वाले बदमाश को GRP ने पकड़ा

जबलपुर। पमरे के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और प्लेटफॉर्म पर स्थित स्टॉल वेंडरों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित कुमार डमार (38 वर्ष) के रूप में हुई है।

जीआरपी के मुताबिक आरोपी रोहित कुमार, जो कि सिहोरा के योद्धा बस्ती (वार्ड नंबर 14) का निवासी है, अक्सर स्टेशन परिसर में अवैध रूप से घुसकर आतंक मचाता था। वह यात्रियों से अभद्रता करता था और स्टॉल पर काम करने वाले कर्मचारियों के साथ आए दिन विवाद करता था। इसकी लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जीआरपी ने जाल बिछाया।

जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बीएनएस की धाराएं 170, 126(बी) और 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।

Related Articles

Latest News