Thursday, May 14, 2026
Homeमध्य प्रदेशJabalpur News: जबलपुर की वेबसाइट पर देखी जा सकेगी निजी स्कूलों की...

Jabalpur News: जबलपुर की वेबसाइट पर देखी जा सकेगी निजी स्कूलों की किताबों की सूची

जबलपुर जिले के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में लगने वाली किताबों की सूची जबलपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://jabalpur.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। निजी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चे, उनके अभिभावक तथा बुक सेलर किताबों की सूची का इस वेबसाइट पर अवलोकन कर सकते हैं तथा डाउनलोड भी कर सकते हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के अनुसार कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिले में संचालित सभी निजी स्कूलों के प्रबंधन को  उनके संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में लागू की जा रही किताबों की सूची 31 जनवरी तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये थे।

अभी तक 140 निजी स्कूलों द्वारा किताबों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। इनमें से 108 निजी स्कूलों की किताबों को सूची को जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जल्दी ही शेष निजी स्कूलों की किताबों की सूची भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी जायेगी।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा उपलब्ध कराई गई किताबों की सूची कलेक्टर के निर्देश पर ही जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है, ताकि छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक के साथ-साथ किताब विक्रेता भी इनका अवलोकन कर सके।

Related Articles

Latest News