Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर : एंबी वाइन शॉप खोलने का विरोध, तिलहरी में महिलाओं ने...

जबलपुर : एंबी वाइन शॉप खोलने का विरोध, तिलहरी में महिलाओं ने सड़क पर उतरीं, जताया विरोध

जबलपुर। महानगरों की तर्ज जबलपुर में भी वाइन शॉप खोली जा रही हैं। वाइन शॉप महिला उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते रहवासी क्षेत्रों के मुख्य मार्केट में खोली जा रही हैं, लेकिन अब इसका विरोध भी शुरू हो गया है। शहर के रसल चौक, विजय नगर के बाद एंबी वाइन शॉप तिलहरी मुख्य मार्ग पर खोली जा रही है। हालांकि शॉप के खुलने के पहले ही क्षेत्र की महिलाएं उसके विरोध में सड़क पर उतर आई।

उनका कहना है कि एंबी वाइन शॉप को यहां नहीं खुलने दिया जाएगा। भाजपा नेता विभा उपाध्याय ने बताया कि तिलहरी मुख्य मार्ग पर पहले ही एक शराब दुकान है। जिसके चलते आवागमन प्रभावित रहता है।

उसके बाद अब एंबी वाइन शॉप पुरानी बर्फ फैक्टरी के पास खोली जा रही है। जिसका असर यहां के रहवासियों पर पड़ेगा। खासतौर पर महिलाओं को इस शॉप के खुलने से परेशानी होगी। लिहाजा हम सभी रहवासी कालोनियों की महिलाएं इस शॉप का यहां खोले जाने का विरोध कर रहे हैं।

Related Articles

Latest News