Homeमध्य प्रदेशहर घर से निकलेगा खामेनेई,जबलपुर में लगे नारे

हर घर से निकलेगा खामेनेई,जबलपुर में लगे नारे

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में देर रात शिया समाज की सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चे ईरान के सुप्रीमो रहे अयातुल्ला अली खामेनेई के समर्थन में सड़क पर उतर आए। वे हाथों में खामेनेई की तस्वीरें व मोमबत्तियां लिए हुए एक स्वर में कह रहे थे कि तुम कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से अब खामेनेई निकलेगा। शिया-सुन्नी भाई-भाई, अल्लाह हू अकबर।

बताया गया है कि बेलबाग, फूटाताल चौराहे से मुमताज बिल्डिंग तक किए गए इस प्रदर्शन में शिया समुदाय के लोगों में इजरायल और अमेरिका के प्रति गुस्सा भी साफतौर पर झलक रहा था। शिया समुदाय के लोगों ने इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हत्यारा बताया।

अंजुमन निदा-ए-इस्लाम के बैनर तले निकाली गई करीब 2 किलोमीटर की रैली में सैकड़ों लोग शामिल थे। देश की राष्ट्रपति के नाम शिया समुदाय के लोगों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शिया समुदाय के रहबर व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के शहादत पर शिया समुदाय अन्य मुस्लिम समुदाय व समर्थकों द्वारा गहरी नाराजगी है। उन्होंने बताया कि यह घटना पूरी मानवता के विरोध है और अंतरराष्ट्रीय शांति के खिलाफ भी।

जव्वार हुसैन जैदी ने कहा कि अमेरिका और इजरायल द्वारा की गई युद्ध की कार्रवाई पूरी तरह से गलत है। जिसकी हम लोग कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने बताया कि हम सभी भारत सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि इस मामले में हस्तक्षेप करें और अमेरिका-इजरायल पर दबाव बनाकर उस युद्ध को तुरंत रुकवाए क्योंकि युद्ध में सदैव आम जनता का ही अहित होता है।

युद्ध से कभी भी किसी देश का भला नहीं हुआ है। शिया समुदाय के लोगों ने अपील की है कि शांति बहाली की जाए। मध्य-पूर्व में जारी युद्ध और निर्दोषों की हत्या पर रोक लगाई जाए। शिया समुदाय के लोगों ने कहा कि भारत विश्व गुरु है और अब उसे जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

खामेनेई का बदला चाहते हैं-

प्रदर्शनकारी सकीना फातिमा ने कहा कि हम लोग फिलिस्तीन, ईरान के गमजदा हैं, हम लोग खामेनेई का बदला चाहते हैं। लोग सोचते हैं कि खामेनेई चला जाएगा तो इस्लाम झुक जाएगा। लेकिन इस्लाम ना 1447 साल पहले झुका था और ना अब झुकेगा। इसके पहले मुसलमान में कभी एकता नहीं देखी गई।

लेकिन खामेनेई ने कहा था कि शिया-सुन्नी भाई-भाई हैं। हम दुनिया को दिखा देंगे कि मुस्लिम आपस में नहीं लड़ता। खामेनेई के हत्यारे को कड़ी सजा मिले और डोनाल्ड ट्रंप को मौत के घाट उतारा जाए।

महिलाओं-बच्चियों ने निकाली कैंडल रैली।

शिया समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री से गुजारिश की है कि वह अमेरिका-इजरायल पर दवाब बनाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अब चुप ना रहें। हिंदुस्तान का 36 करोड़ मुसलमान प्रधानमंत्री के चेहरे की तरफ देख रहा है कि वह बोले ताकि देश का मुसलमान समझे कि वह उनकी तरफ हैए मुसलमान की आवाज से अपनी आवाज मिला रहे हैं।

Related Articles

Latest News