Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशएम.पी. ट्रांसको सबस्टेशन में आयोजित हुआ जीवन रक्षक सी.पी.आर. प्रशिक्षण शिविर

एम.पी. ट्रांसको सबस्टेशन में आयोजित हुआ जीवन रक्षक सी.पी.आर. प्रशिक्षण शिविर

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) द्वारा मध्यप्रदेश मे “सी.पी.आर. एवं अन्य जीवन रक्षक तकनीकों” पर प्रशिक्षण कार्यशालाओं की श्रृंखला के अंतर्गत मुरैना स्थित 220 के.वी. सबस्टेशन में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

यह कार्यशाला एम.पी. ट्रांसको एवं शासकीय जिला चिकित्सालय, मुरैना के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुई।
अधीक्षण अभियंता श्री राजीव तोतला एवं कार्यपालन अभियंता श्री सी.के. जैन के संयोजन में आयोजित इस शिविर में नियमित एवं आउटसोर्स कार्मिकों ने सहभागिता की।

चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल व्यास एवं उनकी टीम ने मानव पुतले एवं वीडियो के माध्यम से सी.पी.आर. तकनीक का प्रशिक्षण दिया तथा प्रतिभागियों से व्यवहारिक अभ्यास भी कराया।

Related Articles

Latest News