Friday, April 17, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर से सप्लाई की गई शराब गोटेगांव में पकड़ी गई, ट्रक सहित...

जबलपुर से सप्लाई की गई शराब गोटेगांव में पकड़ी गई, ट्रक सहित 203 पेटियां जब्त

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित वेयर हाउस से ट्रकों में अवैध रूप से शराब भरकर दूसरे जिलों को भेजी जा रही है। ऐसा खुलासा गोटेगांव में हुआ है। पुलिस ने ट्रक समेत शराब की 203 पेटी जब्त की है। पुलिस ने ट्रक चालक मोनू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस का कहना है कि जबलपुर मार्ग पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।

गोटेगांव में मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने बेरीकेटिंग करके संदिब्ध ट्रक को रोका था। ट्रक की जांचण् करने के दौरान उसमें शराब की पेटियां भरी हुई मिली।

ट्रक चालक से इस शराब के दस्तावेज मांगे तो उसके पास कोई भी कागजात नहीं थे। लिहाजा पुलिस ने शराब अपने कब्जे में ली। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जबलपुर के वेयर हाउस से शराब संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Latest News