Tuesday, June 16, 2026
Homeमध्य प्रदेशलोकसभा चुनाव: जबलपुर में हुआ मतदान सामग्री वितरण करने के समय में...

लोकसभा चुनाव: जबलपुर में हुआ मतदान सामग्री वितरण करने के समय में परिवर्तन

मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए 18 अप्रैल की सुबह मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया जायेगा। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने सामग्री वितरण के समय में परिवर्तन किया है।

मतदान दलों को  जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर से मतदान सामग्री का वितरण किया जायेगा।

* पाटन, बरगी, जबलपुर पूर्व, जबलपुर उत्तर, और सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों को सुबह 7:30 बजे तथा जबलपुर केंट, जबलपुर पश्चिम और पनागर विधानसभा के मतदान कर्मियों को सुबह 8:30 बजे रहना होगा वितरण स्थल पर मौजूद।

* ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट निकालने सुबह 4:30 बजे स्ट्रांगरूम खोला जायेगा।

* सामग्री वितरण के लिये तैनात कर्मचारियों को भी सुबह 4:30 बजे वितरण स्थल पहुँचने के निर्देश।

* सामग्री प्राप्त करने के तुरंत बाद मतदान दल मतदान केंद्रों के लिये रवाना हो जायेंगे।

Related Articles

Latest News