Friday, September 11, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी: मार्च की शुरुआत में ही मई-जून जैसा...

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी: मार्च की शुरुआत में ही मई-जून जैसा असर

मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को अभी से मई-जून जैसी गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। दोपहर के समय धूप इतनी तेज हो रही है कि सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम नजर आने लगी है।


शुष्क हवाओं से बढ़ रहा तापमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत की ओर से आ रही शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। इसी वजह से दिन का तापमान लगातार ऊपर जा रहा है।

हालांकि रात के समय कई जिलों में अभी भी हल्की ठंडक बनी हुई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। लेकिन अगर यही स्थिति बनी रही तो मार्च के पहले पखवाड़े तक पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।


प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नर्मदापुरम में

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान Narmadapuram में 37.7°C दर्ज किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान इन स्थानों पर रिकॉर्ड किया गया:

  • Katni (करौंदी) – 9.0°C

  • Pachmarhi – 10.2°C

  • Shajapur – 10.9°C

  • Mandsaur – 11.4°C

  • Shahdol (कल्याणपुर) – 11.8°C


बड़े शहरों में भी बढ़ा तापमान

न्यूनतम तापमान

  • Bhopal – 15.0°C

  • Indore – 13.1°C

  • Jabalpur – 16.6°C

  • Gwalior – 16.8°C

  • Ujjain – 14.3°C

अधिकतम तापमान

  • भोपाल – 34.6°C

  • इंदौर – 35.1°C

  • जबलपुर – 35.0°C

  • ग्वालियर – 35.6°C

  • उज्जैन – 35.2°C


पश्चिमी विक्षोभ से मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

हालांकि आज रात से एक नया Western Disturbance सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। फिलहाल अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना बहुत कम है, लेकिन तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है।

Related Articles

Latest News