मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के 4 मेंटेनेंस कार्मिको को भारत पर्यावस केन्द्र दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय लाइनमैन दिवस 2025 पर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में एमपी ट्रांसको की ओर से सहायक अभियंता अंकित मेहरोलिया एवं जबलपुर से मेंटेनेंस कर्मी कमलेश कुमार रंजन, इटारसी से दीपक कोरी एवं माहिदपुर से मानसिंह शामिल हुये।
आयोजन में शामिल कार्मिकों ने एमपी ट्रांसको में ट्रांसमिशन लाइन एवं एक्सट्रा हाईटेंशन सब-स्टेशनों में किये जा रहे मेंटेनेंस की कार्यशैली और अपने विभिन्न अनुभवों को साझा किया।
अंकित मेहरोलिया ने मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में ट्रांसमिशन लाइनों की ड्रोन पेट्रोलिंग, वेयर हेंड टेक्निक से किये जा रहे मेंटेनेन्स आदि के विषय में विस्तार से बताया।










