Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशअनेक अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण लंबित, डीईओ कार्यालय में जंगल राज, कलेक्टर से...

अनेक अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण लंबित, डीईओ कार्यालय में जंगल राज, कलेक्टर से हस्ताक्षेप की मांग

शासन द्वारा मृत लोक सेवकों के आश्रित परिवार के सदस्यों को यथा शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति दिये जाने का प्रावधान है, किन्तु जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जबलपुर में आज भी बडी संख्या में शिक्षकों, अध्यापक संवर्ग एवं लिपिक सवंर्ग एवं भृत्य सवंर्ग के मृत लोक सेवकों के आश्रित परिवार के सदस्यों अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण वर्षों से अनावश्यक ही लंबित रखे गये हैं।

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि अनुकंपा नियुक्ति के आवेदन पूर्ण होने के बाद भी अनुकंपा नियुक्ति के आदेश जारी नहीं किये जा रहें है। प्रकरण पूर्ण होने के बाद भी प्रकरण लंबित रखा जाना कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करता है।

मृत लोक सेवकों का आश्रित परिवार कार्यालय की लचर व्यवस्था के चलते आर्थिक तंगी से गुजरने मजबूर हैं। सर्वाधिक संकट उन आश्रित परिवारों पर है, जिन्हें पेंशन एवं ग्रेज्युटी की पात्रता नहीं है, वे आश्रित परिवार अनुकंपा नियुक्ति पर ही निर्भर हैं।

संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, अटल उपाध्याय, आलोक अग्निहोत्री, ब्रजेश मिश्रा, दुर्गेश पाण्डे, वीरेन्द्र चन्देल, एसपी वाथरे, चूरामन गुर्जर, सतीश देशमुख आदि ने जबलपुर जिले के संवेदनशील कलेक्टर से मांग की है कि शिक्षा विभाग में लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करते हुए आश्रित परिवारों को राहत दी जाये।

Related Articles

Latest News