मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने आज मंगलवार अपराह्न शहर में चार अलग अलग स्थानों पर पहुंचकर 33/11 केवी ग्रिडों का निरीक्षण किया। मेटेनेंस के कार्यों, ट्रिपिंग में कमी इत्यादि के संबंध में जानकारी ली।
अनूप कुमार सिंह ने उत्तर शहर संभाग के अधीन ईएसआई ग्रिड और एलआईजी ग्रिड देखे। यहां ग्रिडों से प्रदाय की जाने वाली बिजली एवं ग्रिडों में क्षमता वृद्धि, मेंटेनेंस के कार्यों के संबंध में जानकारी।
इस दौरान बताया गया कि दोनों ही ग्रिडों से विजय नगर, मालवा मिल, इलेक्ट्रानिक कॉम्प्लेक्स जोन से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को बिजली प्रदाय की जाती हैं। एमडी ने पूर्व शहर संभाग के अधीन शालीमार एवं महालक्ष्मी ग्रिडों का भी निरीक्षण किया। ग्रिडों के मेंटेनेंस, स्वच्छता, इंसुलेटर, वीसीबी, सीटी-पीटी के साथ ही प्रोटोकॉल के पालन इत्यादि की जानकारी ली।
ग्रिडों के आपरेटर गोविंद आल्वे और दीपेश चौहान से प्रबंध निदेशक ने ट्रिपिंग की जानकारी लेने के साथ ही ग्रिडों पर संचालित पूरे सिस्टम के बारे में पूछताछ की। दोनों ही ऑपरेटरों से मिले उत्तर से वे संतुष्ट हुए।
प्रबंध निदेशक सिंह ने शहर के इंजीनियरों से ट्रिपिंग में सतत कमी, बिजली वितरण की गुणवत्ता में सतत सुधार और उपभोक्ता शिकायत निवारण के प्रति गंभीरता रखने के साथ ही फोन समय पर उठाने, मेंटेनेस संबंधी सूचना समय पर उपभोक्ताओं को एसएमएस, वाट्सएप ग्रुपों इत्यादि माध्यमों से देने के निर्देश दिए।
प्रबंध निदेशक सिंह के दौरे के अवसर पर मुख्य अभियंता कार्य एसएल करवाड़िया, शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा, कार्यपालन यंत्री विनय प्रताप सिंह, डीके तिवारी आदि उपस्थित रहे।










