Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमडी के बिजली अधिकारियों को निर्देश- समय पर गुणवत्ता के साथ हों...

एमडी के बिजली अधिकारियों को निर्देश- समय पर गुणवत्ता के साथ हों RDSS के शेष कार्य

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने आज गुरुवार की शाम आरडीएसएस के अंतर्गत इंदौर शहर, इंदौर ग्रामीण, उज्जैन, खंडवा आदि जिलों, सर्किल में हो रहे कार्यों को लेकर मिटिंग ली।

इसमें बिजली कंपनी के मुख्य अभियंता एसएल करवाड़िया, कामेश श्रीवास्तव, अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजय जैन, शहर अधीक्षण अभियंता डीके गाठे, आरबी दोहरे, संयुक्त सचिव संजय मालवीय के साथ ही विभिन्न कार्य एजेंसियों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

मीटिंग में प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को आरडीएसएस के शेष कार्यों को समय से गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Latest News