Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली अधिकारियों को एमडी की हिदायत, कहा- मेंटेनेंस ऐसा हो बिजली आपूर्ति...

बिजली अधिकारियों को एमडी की हिदायत, कहा- मेंटेनेंस ऐसा हो बिजली आपूर्ति में सुधार नजर आए, शिकायतें घटे

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह  ने बुधवार को विभागाध्यक्षों की मिटिंग ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेंटेनेंस का कार्य गुणवत्ता से परिपूर्ण होना चाहिए, मेंटेनेंस ऐसा हो कि बिजली आपूर्ति में और सुधार नजर आए, उपभोक्ताओं की ओर से शिकायतें न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाए। 

प्रबंध निदेशक ने पोर्टल के माध्यम से कुछ जिलों की मेंटेनेंस गतिविधियों की जानकारी एवं किए गए कार्य के फोटो भी देखे और सुधार के लिए निर्देशित भी किया।

प्रबंध निदेशक सिंह ने कहा कि त्रुटिरहित बिलिंग एवं स्मार्ट मीटर के माध्यम से दी जा रही उपभोक्ता सुविधाओं से संतुष्टि का स्तर बढ़ना चाहिए। उन्होंने एसएसटीडी और आरडीएसएस के शेष कार्य एवं वर्ष 2025-26 के कार्यों को गुणवत्ता से गंभीरतापूर्वक कराने के निर्देश दिए।

प्रबंध निदेशक सिंह ने वाणिज्य, कार्य संकाय, मानव संसाधन, सुरक्षा, भंडार, क्रय शाखा, बिजली आपूर्ति इत्यादि विषयों पर विभागाध्यक्षों से सीधे बात की। वार्षिक कार्य योजना पर बिंदुवार चर्चा की।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, निदेशक तकनीकी सचिन तालेवार, कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता, मुख्य अभियंता रवि मिश्रा, एसएल करवाड़िया, एसआर सेमिल, कामेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Latest News