जबलपुर। एमपी के जबलपुर में डाक्टर हेमलता श्रीवास्तव की लापता मोबाइल से आइएमए अध्यक्ष रिचा शर्मा के पास लगातार मैसेज आ रहे है। जिसकी शिकायत उन्होने कलेक्टर और एएसपी से की है। इस बाद भी तक इम मामले में कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके चलते उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि डॉ हेमलता के मोबाइल से छोटी बहन कनकलता मिश्रा मैसेज कर रही हैं। जबकि यहां पर जबलपुर पुलिस उनके मोबाइल को गुम बता रही है।
जबलपुर की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ हेमलता श्रीवास्तव की इलाज के दौरान 16 फरवरी को मौत हो गई थी। तभी से उनका मोबाइल गायब है। पुलिस लगातार जिसे तलाश भी कर रही है। डॉ के गायब मोबाइल से आईएमए की अध्यक्ष डॉ रिचा शर्मा के वॉट्सऐप पर ऐसे मैसेज आ रहे हैं। जिनको लेकर वो परेशान हैं। आईएमए अध्यक्ष ने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एएसपी सूर्यकांत शर्मा से शिकायत करते हुए मोबाइल को जब्त कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैए जो कि मैसेज कर रहे हैं।
डाक्टर रिचा शर्मा का कहना है कि डॉ हेमलता श्रीवास्तव के गायब हुए मोबाइल से शनिवार सुबह मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि माफ करें, मोबाइल कानूनी तौर पर मेरे पास है। डॉ हेमलता के परिवार ने उन सभी को श्राप दिया है, जिन्होंने उन्हें अगवा किया, प्यास से तड़पाया। भूखा रखा, फिर वेंटिलेटर, पोस्टमार्टम और फिर मर्चुरी में रखा। मानवता पर यह एक वास्तविक कलंक है।
उसके बाद रविवार और फिर मंगलवार को भी दुर्भावनापूर्ण मैसेज आ रहे हैं। डॉ रिचा शर्मा का कहना है कि इस तरह के मोबाइल पर मैसेज करते हुए मुझे टारगेट किया जा रहा है। यह भी हो सकता है कि कल मेरे साथ कुछ अनहोनी हो जाए। उन्होंने बताया कि आज भी मोबाइल पर डॉ हेमलता की डीपी लगी हुई है। रिचा शर्मा का कहना है कि यह मोबाइल उनकी छोटी बहन के पास है। जो कि माउंटआबू में रहती है। इसके बावजूद आज तक पुलिस ने इस पर कार्रवाई नहीं की और मोबाइल को जब्त नहीं किया। आज भी वह मोबाइल चालू है।











