जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित रांझी क्षेत्र में देर रात कार से अपने घर जा रहे होटल संचालक निहाल चौकसे को रोककर बदमाशों ने हमला कर दिया।
हमला होते देख भाई सहित अन्य लोगों ने बीच बचाव करते हुंए विरोध किया तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले।
रांझी पुलिस ने बताया कि रक्षा नगर में रहने वाले निहाल चौकसे भवरताल गार्डन के पास होटल का संचालन करते है। बीती रात 12.30 बजे होटल बंद करके कार से घर रंाझी वापस आ रहे थे। उनके साथ उसका भाई दीपक चौकसे, दोस्त शिवम टैगोर थे। कार मेन रोड़ रांझी में खड़ी की थी।
तभी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड यू 1346 से बापूनगर निवासी रोहन राजपूत और सूरज सोनकर उसके पास आकर उसके धमकाते हुये बोले कि तेरा भंवरताल में होटल अच्छा चल रहा है।
अगर होटल चलाना है तो हर हफ्ते 1 हजार रूपये देने पड़ेगें। शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगे। उसने रूपये देने से मना किया तो सूरज सोनकर ने चाकू निकालते हुये गाली गलोज धक्का दिया।
रोहन ने उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की। उसका भाई दीपक चौकसे, दोस्त शिवम टेगौर बीच बचाव करने लगे तो सूरज सोनकर, रोहन राजपूत जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।











