Friday, April 17, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Transco : ट्रांसमिशन प्रोटेक्शन सिस्टम पर कार्यशाला आयोजित

MP Transco : ट्रांसमिशन प्रोटेक्शन सिस्टम पर कार्यशाला आयोजित

जबलपुर । मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के परीक्षण संभाग, सिंगरौली के संभागीय कार्यालय में “
रिले प्रोटेक्शन : सामान्य परिचय” विषय पर एक उपयोगी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य ट्रांसमिशन सिस्टम की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की तकनीकी जानकारी को अद्यतन करना था।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यपालन अभियंता श्री बिजक कुमार प्रिये के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण सत्र में श्री विशाल भालाधरे (सहायक अभियंता-परीक्षण) सहित अन्य विशेषज्ञों ने रिले प्रोटेक्शन प्रणाली, उसके संचालन, महत्व तथा ट्रांसमिशन सिस्टम की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर संभाग के सभी सहायक अभियंता (सबस्टेशन), कनिष्ठ अभियंता (सबस्टेशन), सबस्टेशन प्रभारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यशाला में भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

विशेषज्ञों ने बताया कि रिले प्रोटेक्शन प्रणाली विद्युत ट्रांसमिशन नेटवर्क की सुरक्षा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इससे संभावित विद्युत व्यवधानों एवं तकनीकी जोखिमों को समय रहते नियंत्रित किया जा सकता है।

Related Articles

Latest News