Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Weather: मध्‍य प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी, कई शहरों का तापमान...

MP Weather: मध्‍य प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी, कई शहरों का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार

Heat started increasing in Madhya Pradesh (हि.स.) । राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर में धूप के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। तापमान 42 के पार जा चुका है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 दिनों तक प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी। जबकि सात अप्रैल से राजस्थान से जुड़े मध्‍य प्रदेश के कुछ जिलों में लू भी चलेगी। वहीं वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से नौ अप्रैल को सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से में लू का अलर्ट भी है।

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले दिनों एक्टिव रहा ओले-बारिश का सिस्टम आगे बढ़ गया है। इससे मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ गई है। सात अप्रैल से राजस्थान से जुड़े जिलों में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। आठ अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने का अनुमान है। इसकी वजह से पूर्वी हिस्से में मौसम बदला रहेगा।

इससे पहले पिछले 24 घंटे में छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, सिवनी में 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। शनिवार को नर्मदापुरम प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां सीजन में पहली बार पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

इसी तरह खजुराहो (छतरपुर) में 41.6 डिग्री, रतलाम में 41.5 डिग्री, दमोह में 40.5 डिग्री, धार में 40.1 डिग्री, मंडला, सागर और सतना में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 39 डिग्री, इंदौर में 38.8 डिग्री, ग्वालियर में 38 डिग्री, उज्जैन में 39.4 डिग्री और जबलपुर में पारा 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आज रविवार को तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

Related Articles

Latest News