Homeमध्य प्रदेशMPPMCL : पाण्डुताल मैदान में नवोदित हॉकी खिलाड़ियों को खेल संग इतिहास...

MPPMCL : पाण्डुताल मैदान में नवोदित हॉकी खिलाड़ियों को खेल संग इतिहास का भी मिल रहा ज्ञान

MPPMCL : जबलपुर, । एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में पाण्डुताल मैदान में आयोजित ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशि‍क्षण में नवोदित हाकी ख‍िलाड़ी खेल की बारीकियों के साथ विश्व, देश व जबलपुर नगर के हाकी इतिहास की जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं।
MPPMCL : वर्तमान में हाकी प्रश‍िक्षण श‍िविर सुबह के सत्र में पूरे उत्साह के साथ संचालित हो रहा है। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के पाण्डुताल मैदान की हॉकी नर्सरी की विशि‍ष्ट पहचान नगर में कायम हो चुकी है। इस बार के ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशि‍क्षण में लड़कियों ने भी विशेष रूचि दिखाई है। 
MPPMCL
MPPMCL
MPPMCL: प्रशि‍क्षण शि‍विर में प्रात: 6.00 से 8.30 बजे तक 20  नवोदित हॉकी खि‍लाड़ि‍यों के साथ नियमित खि‍लाड़ी प्रशि‍क्षण प्राप्त कर रहे हैं। श‍िविर में छह लड़कियों ने भी उत्साह से अपनी सहभागिता दिखाई है।

शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को भारतीय एवं यूरोपीय हॉकी शैली के समन्वय के साथ आधुनिक तकनीकों का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों से अवगत कराते हुए तकनीकी रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है। अभ्यास सत्र में ड्रिब्लिंग, हिट, पुश, सही स्टॉपिंग, पासिंग और गेंद नियंत्रण जैसी महत्वपूर्ण कौशलों का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को मैदान पर त्वरित निर्णय लेने, तालमेल बनाकर खेलने और फिटनेस सुधारने के गुर भी सिखाए जा रहे हैं, जिससे वे भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।

MPPMCL
MPPMCL
MPPMCL : वहीं शारीरिक व्यायाम एवं लाइट वेट लिफ्टिंग के माध्यम से उन्हें फिट किया जा रहा है। श‍िविर में प्रशि‍क्षण प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रविष्ट हुई लड़कियों का कहना है कि महिला हॉकी में नगर की अविनाश सिद्धू और मधु यादव सहित अन्य कई महिला हॉकी खि‍लाड़ि‍यों के योगदान व उनकी प्रसिद्धि को देख कर उन्होंने भी हॉकी में अपनी संभावनाएं देखी हैं।
MPPMCL
MPPMCL
MPPMCL: प्रशि‍क्षण शि‍विर में विशेष रूप से अनुशासन एवं खेल नियम के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की जा रही है। श‍िविर के संचालन में हॉकी प्रभारी संजय केने व शकील आफरीदी सहित अन्य वरिष्ठ खि‍लाड़‍ियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। उल्लेखनीय है कि पाण्डुताल मैदान से पिछले वर्षों में प्रशि‍क्षण प्राप्त हॉकी खि‍लाड़ि‍यों ने राष्ट्रीय शॉलेय, राष्ट्रीय सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर हॉकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधि‍त्व कर नाम कमाया है।
केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव फिरेाज कुमार मेश्राम ने पाण्डुताल मैदान पहुंचकर आयोजित हॉकी प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवोदित खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र को करीब से देखा और प्रशिक्षकों द्वारा दी जा रही तकनीकी बारीकियों की सराहना की।
 मेश्राम ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उन्हें अनुशासन, निरंतर मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता को ही नहीं निखारते, बल्कि व्यक्तित्व विकास और टीम भावना को भी मजबूत बनाते हैं।
MPPMCL
MPPMCL
शिविर में खिलाड़ियों को हॉकी के इतिहास और गौरवशाली परंपराओं से भी अवगत कराया जा रहा है, जिससे उनमें खेल के प्रति गर्व और समर्पण की भावना विकसित हो रही है। महासचिव ने सभी प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों का उत्साहवर्द्धन करते हुए विश्वास जताया कि यह शिविर भविष्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Related Articles

Latest News