Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP News: राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार एवं रीडर निलंबित

MP News: राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार एवं रीडर निलंबित

भोपाल (हि.स.)। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देरी के कारण भोपाल संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने सीहोर जिले के आष्टा के तहसीलदार और रीडर को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, कमिश्नर डॉ. शर्मा ने बुधवार को आष्टा एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही पाए जाने पर आष्टा तहसीलदार और रीडर के विरुद्ध यह कार्यवाही की गई है। उन्होंने आधार केन्द्र का भी निरीक्षण किया।

संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलम्ब होने तथा नामांतरण बंटवारा, सीमांकन सहित अन्य राजस्व न्यायालय के प्रकरण समय सीमा में निराकरण नहीं करने तथा राजस्व संबंधी रिकार्ड का विधिवत संधारण एवं व्यवस्थित नहीं करने पर तहसीलदार नीलम परसेंडिया तथा रीडर लखन सोलंकी को शासकीय कार्य मे घोर लापरवाही बरतने पर निलंबित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने एसडीएम आनंद राजावत को निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण कराएं तथा आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का भी त्वरित निराकरण कराना सुनिश्चित करें।

संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी कार्यों के लिए तहसील आने वाले आमजन को कोई परेशानी न हो। साथ ही उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना जाए और शीघ्र समाधान किया जाए।

Related Articles

Latest News