Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थपना, संजय कुमार शुक्ला मुख्यमंत्री के...

एमपी में आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थपना, संजय कुमार शुक्ला मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव नियुक्त

भोपाल (हि.स.)। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। आईएएस डॉ. राजेश राजौरा को मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव और संजय कुमार शुक्ला को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार देर शाम आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। वे पूर्व में दिए गए दायित्व भी निभाते रहेंगे। वहीं, महिला और बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव पदस्थ किया गया है। वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी को विशेष आयुक्त, समन्वय मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली और आनंद विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा आदेश में कहा गया है कि श्रीमती रश्मि अरूण शमी, भाप्रसे (1994) प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग तथा विशेष आयुक्त (समन्वय), मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली (अतिरिक्त प्रभार) को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, आनंद विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा जाता है।

Related Articles

Latest News