Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनी में नई भर्ती- MPPTCL में 65 में से 62 अभ्यर्थी...

बिजली कंपनी में नई भर्ती- MPPTCL में 65 में से 62 अभ्यर्थी ही पहुंचे दस्तावेज परीक्षण कराने

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के भौतिक परीक्षण की तीन दिवसीय प्रक्रिया 3 जुलाई को सफलतापूर्वक पूर्ण हुई। यह प्रक्रिया 1 जुलाई से प्रारंभ होकर लगातार तीन दिन चली, जिसमें कनिष्ठ अभियंता और सिविल अटेण्डेंट पदों के लिए बुलाए गए कुल 65 अभ्यर्थियों में से 62 अभ्यर्थियों ने दस्तावेज परीक्षण में भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2024 में इन पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत एमपी ट्रांसको को 41 कनिष्ठ अभियंता और 24 सिविल अटेण्डेंट पदों की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। इसके पश्चात मार्च 2025 में आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज परीक्षण हेतु बुलाया गया था।

एमपी ट्रांसको के मुख्य अभियंता धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी नियत समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हुए और पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए परीक्षण पूर्ण कराया। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात शीघ्र ही नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे, जिससे अभ्यर्थी विभाग में सेवा का आरंभ कर सके।

इस दस्तावेज परीक्षण प्रक्रिया का संचालन एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, नवीन पांडे, एचआर मैनेजर श्रीमती नुसरत सिद्दीकी, अमित मेहरोलिया, सहायक अभियंता  डीजी गोस्वामी, पीडी अग्रवाल, शैलेन्द्र चाल्स, सुधीर कुमार डे एवं अमितेन्द्र गौरव की टीम द्वारा किया गया।

Related Articles

Latest News