केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 46वीं अंतर क्षेत्रीय सांस्कृतिक स्पर्धा का समापन शुक्रवार को राजधानी भोपाल के मानस भवन में हुआ।
समापन अवसर पर मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर के निरंजन पुरी गोस्वामी को शास्त्रीय स्वर वाद्य स्पर्धा के पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
विदित है निरंजन पुरी गोस्वामी पूर्व क्षेत्र कंपनी के प्रबंध संचालक कार्यालय मे वरिष्ठ शीघ्रलेखक के पद पर कार्यरत हैं। इस उपलब्धि पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।











