Homeमध्य प्रदेशअब कुण्‍डेश्‍वर धाम के नाम से जाना जाएगा जबलपुर का ग्राम कुंडम,...

अब कुण्‍डेश्‍वर धाम के नाम से जाना जाएगा जबलपुर का ग्राम कुंडम, सरकार ने जारी की अधिसूचना

मध्यप्रदेश सरकार ने जबलपुर जिले के ग्राम कुंडम का नाम परिवर्तित कर कुण्‍डेश्‍वर धाम कर दिया है । भारत सरकार के गृह मंत्रालय से प्राप्त अनापत्ति के अनुसरण में राज्य शासन के राजस्व विभाग द्वारा इस बारे में अधिसूचना 26 जुलाई के राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। 

कुंडम का नाम परिवर्तित कर कुण्‍डेश्‍वर धाम करने के साथ ही राज्य शासन ने सतना जिले के ग्राम कूँची का नाम बदलकर चंदनगढ़ और सतना जिले के रामपुर बघेलान तहसील के ग्राम कुड़िया का नाम बदलकर कर्णपुर किया है। राजस्व विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है।

Related Articles

Latest News