Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशग्वालियर में नर्सिंग छात्रा से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी...

ग्वालियर में नर्सिंग छात्रा से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर, 29 मई (हि.स.)। ग्वालियर शहर में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा को नौकरी दिलाने के बहाने उसका दोस्त अपने साथ ले गया था। उसने अपनी दोस्त को कार सवार तीन युवकों के हवाले कर दिया। तीनों ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर छात्रा को बेहोश किया और इसके बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे कार से उतारकर भाग गए।

इस मामले में मंगलवार देर रात पीड़ित छात्रा की शिकायत पर मुरार थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, धमकाने सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से बैतूल की रहने वाली युवती ग्वालियर से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। छात्रा की मुलाकात लैब असिस्टेंट कृष्णा शर्मा से हुई थी। कृष्णा शर्मा से उसकी दोस्ती हो गई। कृष्णा ने छात्रा से नौकरी की बात करने के लिए बुलाया था। इसके बाद उसने छात्रा को नरेश राजपूत, मोहर सिंह त्यागी और लाल सिंह से मिलवाया। यह लोग कार से यहां आए थे। तीनों ने उसे नौकरी दिलाने की बात कही। फिर कार में बैठा लिया। बातचीत करने की कहकर उसे अपने साथ ले गए। कृष्णा वहीं रुक गया। कार सवार युवकों ने उसे कोल्डड्रिंग पीने के लिए दी। कोल्डड्रिंक पीते ही छात्रा की आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा। फिर उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। उससे मारपीट भी की। काफी देर बाद छात्रा को सड़क पर छोड़कर भाग गए। वह किसी तरह थाने पहुंची। उसने पुलिस को पूरी घटना बताई। घटना की गंभीरता को देखते हुए रात में ही नाकेबंदी की गई। आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Latest News