Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशसीएम हेल्‍पलाईन की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का कटेगा एक दिन का...

सीएम हेल्‍पलाईन की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का कटेगा एक दिन का वेतन, जबलपुर कलेक्टर के निर्देश

कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में आज सीएम हेल्‍पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की गई। इस दौरान अपर कलेक्‍टर नाथूराम गोंड़, संयुक्त कलेक्टर व प्रभारी अधिकारी श्रीमती शिवाली सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में उन्‍होंने सभी विभागों की सीएम हेल्‍पलाईन की एक-एक कर समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सीएम हेल्‍पलाईन के प्रकरणों के निराकरण प्राथमिकता से करें। साथ ही 50 दिन से अधिक के प्रकरणों को पहले निराकृत करें। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं होगी। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा में आज अधिकांश जिला अधिकारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुये सभी अनुपस्थित अधिकारियों के एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिये।

उन्होंने प्रभारी अधिकारी से कहा कि अनुपस्थित सभी अधिकारियों के एक दिन के अवैतनिक अवकाश स्वीकृत कर जिला कोषालय अधिकारी को सूचित करें। साथ ही कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की निराकरण से जिले की रैंकिंग तय होती है, ऐसी स्थिति में अधिकारियों की लापरवाही व मनमर्जी बिल्कुल नहीं चलेगी।

बैठक के दौरान उपार्जन से जुड़े अधिकारियों से कहा कि किसानों के भुगतान कराना सुनिश्चित करें जिसे सोसायटी में उपार्जित धान में कमी आई है वहां धान विक्रय करने वाले किसानों का भुगतान संबंधित सोसायटी करेगी। उपार्जन व्यवस्था को ठीक करने के लिये तगड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही एफआईआर भी करायें। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को पहचाने और उस दिशा में कार्य करें।

Related Articles

Latest News